शिवम् अवस्थी, नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]। हाल में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की सालाना कमाई को देखते हुए उन्हें फोर्ब्स की टॉप-100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली थी। धौनी की सालाना कमाई 28.7 मिलियन डॉलर (तकरीबन 2 अरब रुपये) बताई गई है वहींं उनके क्रिकेट क्लब में बदलाव की तो कहीं चर्चा तक नहीं हुई। अब एक ऐसा रिकॉर्ड सामने आ रहा है जो धौनी तो दूर, दुनिया के तमाम खेलों के कई खिलाड़ियों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ देगा।
- खेल इतिहास का सबसे महंगा ट्रांस्फर
फुटबॉल व बॉक्सिंग के खिलाड़ियों की कमाई और फुटबॉलर्स के एक से दूसरे क्लब में आने-जाने का सफर दशकों से खेल इतिहास के सबसे महंगे सौदों में शुमार रहा है। चार साल पहले टोटेनहेम स्पर क्लब से खेलने वाले वेल्स के फुटबॉलर गेरेथ बेल को 100 मिलियन यूरो (तकरीबन 7.5 अरब रुपये) में स्पेनिश फुटबॉल क्लब रीयल मैड्रिड ने खरीदा तो दुनिया में खलबली मच गई। वो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था। इसके बाद पिछले साल मैनेचेस्टर युनाइटेड ने फेंच फुटबॉलर पॉल पोग्बा को इटली के क्लब जुवेंटस से 105 मिलियन यूरो (तकरीबन 8 अरब रुपये) में खरीदकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अब ये रिकॉर्ड भी टूटने जा रहा है। खबरें पक्की हो गई हैं कि स्पेनिश क्लब बार्सिलोना से खेलने वाले ब्राजील के नेमार जूनियर को फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) 196 मिलियन पाउंड (तकरीबन 16.5 अरब रुपये) में खरीदने जा रहा है और नेमार ने अपने क्लब के साथी खिलाड़ियों को अलविदा कहकर इसकी पुष्टि भी कर दी है, वहीं बार्सिलोना ने भी नेमार के ट्रांस्फर से जुड़ी खबरों को मान लिया है। ये एक विश्व रिकॉर्ड डील होगी।
- हर हफ्ते मिलेंगे इतने रुपये
ये करार जैसे ही फाइनल होगा नेमार हर हफ्ते एक बड़ी रकम अपनी सैलरी के तौर हासिल करने लगेंगे। नेमार को पेरिस सेंट-जर्मेन हर हफ्ते 5,96,000 पाउंड (तकरीबन 5 करोड़ रुपये) सैलरी देगा। दरअसल, पेरिस सेंट-जर्मेन यूरोपियन फुटबॉल में सबसे बड़ी ताकत बनना चाहता है और इसके इरादे वो पहले भी जाहिर कर चुका है लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि वो इसके लिए ब्राजीली खिलाड़ियों को सहारा बना रहा है। फिलहाल पीएसजी के पास थियागो सिल्वा, दानी एल्वेस, मारक्विनहोस और लुकास मोरा जैसे धुरंधर ब्राजीली खिलाड़ी मौजूद हैं।
- कौन है नेमार जूनियर?
नाम- नेमार डा सिल्वा सांटोस जुनियर। जन्म- 5 फरवरी 1992 (मोगी क्रूजेस, ब्राजील)। कद- 5 फीट 9 इंच।मैदान पर भूमिका- फॉर्वर्ड। टीम- ब्राजील और बार्सिलोना। गोल- क्लब फुटबॉल में 122 गोल, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 52 गोल। नेमार के पिता सांटोस सीनियर एक पेशेवर फुटबॉलर और ट्रेनर थे। बचपन से उन्होंने अपने बेटे को ट्रेनिंग दी और देखते-देखते नेमार स्ट्रीट फुटबॉल और फुटसाल में अपनी पहचान बनाने लगे। 11 साल की उम्र में एफसी सांतोस क्लब में शामिल हुए और 17 की उम्र में सांतोस ने उन्हें पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया। सांतोस की तरफ से करियर में 54 गोल करके चर्चा में आए और अगले साल (2009) ब्राजील की राष्ट्रीय टीम में शामिल हो गए। फिर 2013 में बार्सिलोना ने उन्हें 76 मिलियन डॉलर में खरीदा। 2014 फीफा विश्व कप में वो चर्चा का विषय रहे, चार गोल भी किए लेकिन क्वार्टर फाइनल में चोटिल होकर बाहर हो गए। ब्राजील उनकी गैरमौजूदगी में जर्मनी के खिलाफ सेमीफाइनल हार गई। वो 2011 में वर्ल्ड सॉकर यंग प्लेयर ऑफ द इयर का अवॉर्ड जीत चुके हैं। नेमार का अपनी पिछली गर्लफ्रेंड केरोलीना दंतास से एक बेटा भी है जिसका नाम डावी लुका है।
- ये हैं अब तक के 5 सबसे बड़े ट्रांस्फर
1. पॉल पोग्बा (फ्रांस) - 2016 में जुवेंटस से मैनचेस्टर युनाइटेड - 105 मिलियन यूरो (तकरीबन 8 अरब रुपये)
2. गेरेथ बेल (वेल्स) - 2013 में टोटेनहेम स्पर से रीयल मैड्रिड - 100 मिलियन यूरो (तकरीबन 7.5 अरब रुपये)
3. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल) - 2009 में मैनचेस्टर युनाइटेड से रीयल मैड्रिड - 94 मिलियन यूरो (तकरीबन 7 अरब रुपये)
4. गोंजालो हिगुएन (अर्जेंटीना) - 2016 में नेपोली से जुवेंटस - 90 मिलियन यूरो (तकरीबन 6.7 अरब रुपये)
5. रोमेलू लुकाकू (बेल्जियम) - 2017 में एवर्टन से मैनचेस्टर युनाइटेड - 85 मिलियन यूरो (तकरीबन 6.3 अरब रुपये)
- अब ये है बार्सिलोना का इरादा
बार्सिलोना में अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लिओनेल मैसी, उरुग्वे के स्टार लुइस सुआरेज, स्पेन के मार्सिलो जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं लेकिन नेमार को खोने का झटका उसके लिए आसान नहीं होगा। इसीलिए नेमार के ट्रांस्फर के बाद बार्सिलोना उस पैसे से एक नहीं बल्कि दो शानदार खिलाड़ियों को भी खरीदने की तैयारी कर चुका है। इनमें से एक खिलाड़ी हैं पेरिस सेंट-जर्मेन के मार्को वेराटी और दूसरे हैं मोनाको के युवा धुरंधर काइलियन बापे। काइलियन को भी रीयल मैड्रिड भारी भरकम डील के जरिए अपनी टीम में शामिल करने जा रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन।  दबंग स्मैशर्स और महाराष्ट्र युनाइटेड के बीच शनिवार को खेले गए टेबल टेनिस मुकाबले में जी साथियान ने विश्व के 8वीं रैंकिंग के खिलाड़ी हांगकांग के वोंग चिन टिंग को अपने शानदार प्रदर्शन से चौंकाया। दिन के शुरुआती खेल में साथियान ने 2-1 से शानदार जीत दर्ज की।
उन्होंने पुरुष एकल मुकाबले में वोंग चिन टिंग को उद्घाटन मैच में 2-1 (11-3, 11-9, 7-11) के स्कोर से हराया। जबकि महिला एकल मुकाबले में विश्व की 19वीं रैंक की खिलाड़ी किम सांग ने पूजा कोपारकर को 4-2 और 2-1 (11-2, 11-5, 9-11) से  हराया।
हैदराबाद, जेएनएन। अमेरिका के अनाहीम में चल रहे बैटमिंटन यूएस ओपन में पारुपल्ली कश्यप और एचएस प्रणय ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइल में जगह बना ली है। कश्यप ने क्वार्टर फाइनल में भारत के ही समीर वर्मा को 21-13, 21-16 से हराया। यह मैच 40 मिनट चला। अब कश्यप सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के हियो क्वांग ही से भिड़ेंगे।
दूसरी ओर, टूर्नामेंट के दूसरे खिलाड़ी प्रणय ने क्वार्टर फाइनल में सुनेयामा कांता को हराया। प्रणय ने यह मैच 10-21, 21-15, 21-18 से जीता। सेमीफाइनल में प्रणय की भिड़ंत चीन के तेन मिन्ह गुयेन से होगी।
पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में अत्री और रेड्डी ने जापान के हिरोकी ओकामुरा और मासायुकी ओनोदेरा को हराया। भारतीय जोड़ी ने यह मैच 21-18, 22-20 से अपने नाम किया। भारतीय जोड़ीदार अंतिम-4 दौर के मुकाबले में चीनी ताइपे के चिंग याओ लू और पो हान यांग से भिड़ेंगी।
अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नई दिल्ली, प्रेट्र : भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन ने ताजा एटीपी विश्व सिंगल्स रैंकिंग में अपनी सर्वश्रेष्ठ 168 रैंकिंग हासिल की। हाल ही में अमेरिका में हुए विनेतेका चैलेंजर के उपविजेता रामनाथन को इस टूर्नामेंट में 48 अंक हासिल हुए थे जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में भी हुआ। वह 16 स्थान के फायदे के साथ 168वें स्थान पर पहुंच गए है।
चेन्नई के 22 वर्षीय खिलाड़ी रामनाथन अब पुरुष सिंगल्स में भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं, जबकि उनके बाद युकी भांबरी (212), प्रजनेश गुणेश्वरन (214), एन श्रीराम बालाजी (293) और सुमित नागल (306) का नंबर आता है।
बोपन्ना को एक स्थान का नुकसान : भारत के रोहन बोपन्ना को डबल्स में एक स्थान का नुकसान हुआ है, जबकि महिला डबल्स में सानिया मिर्जा अपने सातवें पायदान पर बरकरार हैं। विंबलडन में पुरुष डबल्स के दूसरे राउंड में हार कर बाहर होने वाले बोपन्ना डबल्स रैंकिंग में 22वें पायदान पर खिसक गए हैं। लेकिन डबल्स रैंकिंग में शीर्ष 100 में भारत के दिविज शरण छह स्थान के सुधार के साथ 51वें, पूरव राजा पांच स्थान उठकर 52वें, दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तीन स्थान के सुधार के साथ 59वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जीवन नेदुचेझियन आठ स्थान गिरकर 98वें नंबर पर खिसक गए हैं।
महिला सिंगल्स में अंकिता रैना 227वें स्थान (तीन स्थान का नुकसान) के साथ भारत की शीर्ष खिलाड़ी हैं। करमन कौर थांडी ने नेमान आइटीएफ प्रतियोगिता में उपविजेता बनने के बाद करियर की सर्वश्रेष्ठ 400वीं रैंकिंग हासिल की।
नंबर तीन पर पहुंचे फेडरर : रिकॉर्ड आठवां विंबलडन खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर पुरुष सिंगल्स रैंकिंग में दो पायदान के फायदे के साथ विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी बन गए है। जबकि विंबलडन के उपविजेता क्रोएशिया के मारिन सिलिच अपने छठे स्थान पर कायम हैं। ब्रिटेन के एंडी मरे ने अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। इसके अलावा स्पेन के राफेल नडाल और सर्बिया के नोवाक जोकोविक क्रमश: दूसरे और चौथे स्थान पर कायम हैं।
मुगुरूजा को पांचवां स्थान : विंबलडन महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाली स्पेनिश स्टार टेनिस खिलाड़ी गर्बाने मुगुरूजा डब्ल्यूटीए विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। जबकि इसकी उपविजेता वीनस विलियम्स नौवें नंबर पर आ गई हैं। चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि रोमानिया की सिमोना हालेप दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, जर्मनी की एंजेलिक कर्बर तीसरे स्थान पर हैं।
खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लंदन। स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह आठ बार विंबलडन खिताब जीतेंगे। उन्होंने कहा कि यदि उनसे कोई कहता कि 2017 में वह दो ग्रैंडस्लैम जीतेंगे तो वह इस पर ठहाका लगाते। उन्होंने फाइनल में मारिन सिलिच को 6-3, 6-1, 6-4 से मात दी थी।
तीन सप्ताह बाद 36 बरस के होने जा रहे फेडरर ने ब्रिटेन के विलियम्स रेनशॉ (07) और अमेरिका के पीट संप्रास (07) का रिकॉर्ड तोड़कर आठवां विंबलडन खिताब जीता। सोलह साल पहले फेडरर ने संप्रास को हराकर विंबलडन जीता था। अब 19 ग्रैंडस्लैम फेडरर के नाम हैं, जबकि राफेल नडाल उनसे चार खिताब पीछे हैं।
फेडरर ने कहा, 'पीट को हराने के बाद मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं इतना कामयाब होऊंगा। मुझे लगा था कि कभी विंबलडन फाइनल तक पहुंचूंगा और जीतने का कोई मौका मिलेगा। कभी सोचा नहीं था कि आठ खिताब अपने नाम करूंगा। इसके लिए या तो आप अपार प्रतिभाशाली हों या माता-पिता और कोच तीन बरस की उम्र से आपको कोर्ट पर तैयार करने में लग जाएं। मैं उन बच्चों में से नहीं था। मुझे पता था कि मैं एक बार फिर खिताब जीतूंगा पर इस स्तर पर कभी नहीं सोचा था। यदि मुझसे कोई कहता कि मैं इस साल दो ग्रैंडस्लैम जीतूंगा तो मैं हंस देता। मालूम हो कि इस साल फेडरर ने विंबलडन ओपन से पहले ऑस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीता था।
फेडरर विंबलडन में अपना 11वां फाइनल खेलते हुए फिर चैंपियन बने। वह 2014, 2015 में भी फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन सर्बिया के नोवाक जोकोविक के हाथों हार गए थे। इसके अलावा 2016 में वह सेमीफाइनल में कनाडा के मिलोस राओनिक के हाथों हार गए थे। विंबलडन में आठ खिताब केअलावा फेडरर पांच बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, एक बार फ्रेंच ओपन और पांच बार यूएस ओपन खिताब जीत चुके हैं।
खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जोहानिसबर्ग, प्रेट्र। भारतीय महिला हॉकी टीम को विश्व लीग सेमीफाइनल के आखिरी ग्रुप मैच में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना ने 3 -0 से हरा दिया। भारत को क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड से खेलना है।
अर्जेंटीना के लिए रोशियो सांचेज (दूसरे मिनट), मारिया ग्रानाटो (14वें मिनट) और नोएल बिरियोनुएवो (25वें मिनट) ने गोल किए। वहीं, भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। अर्जेंटीना ने दूसरे ही मिनट में रोशियो के गोल की मदद से बढ़त बना ली थी। भारतीय गोलकीपर सविता ने शुरुआत से ही कई गोल बचाए। उन्होंने पहला शॉट बचा लिया, लेकिन रोशियो ने दूसरे शॉट पर गोल कर दिया। भारतीय टीम बराबरी का गोल करने के करीब पहुंची, जब नमिता टोप्पो के पास पर वंदना कटारिया ने हमला किया, लेकिन विरोधी गोलकीपर ने उसे कामयाब नहीं होने दिया। सविता ने पहले 15 मिनट में चार गोल बचाए।
अर्जेंटीना ने पहला पेनाल्टी कॉर्नर छठे मिनट में हासिल किया, लेकिन नमिता ने इस पर गोल नहीं होने दिया। मारिया ग्रानाटो ने 14वें मिनट में गोल करके अर्जेंटीना को 2-0 से बढत दिलाई। भारत को 23वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन रानी के शॉट को विरोधी गोलकीपर ने बचा लिया। अर्जेंटीना को 25वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे नोएल ने गोल में बदला।
अर्जेंटीना को 34वें मिनट में लगातार पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय गोलकीपर रजनी इतिमारपू ने उसे बचा लिया। हाफ टाइम के बाद सविता की जगह रजनी ने गोलकीपिंग का जिम्मा संभाला था। आखिरी क्वार्टर में भारतीय डिफेंडरों ने अर्जेंटीना को कोई गोल नहीं करने दिया।
खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शिवम् अवस्थी, नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]। सचिन तेंदुलकर ने कहा था कि जब वो अपने 40वें जन्मदिन का केक काटने जा रहे थे तब वो काफी अजीब महसूस कर रहे थे, आखिर 40 के आंकड़े में कदम जो रख रहे थे। इसी बीच कुंबले ने उनसे बस इतना कहा कि '40 बस एक आंकड़ा है, तुम अब भी जवान हो' और सचिन के चेहरे पर मुस्कान आ गई। खेल का उम्र से कोई नाता नहीं इसकी एक झलक 24 साल तक खेलने वाले सचिन तेंदुलकर ने दी, टेनिस में 44 वर्षीय लिएंडर पेस आज भी मिसाल पेश कर रहे हैं और अब विंबलडन की हरी घास पर महानतम 35 वर्षीय रोजर फेडरर ने 19वां ग्रैंड स्लैम जीतकर सबका मुंह बंद कर दिया। इस लाजवाब खिलाड़ी का यह जवाब उन सभी आलोचकों के लिए है जो कुछ साल पहले तक उनके करियर को खत्म मान चुके थे।
- जब पूछे जाने लगे सवाल
2013/14 के टेनिस सत्र में जब 32 वर्षीय फेडरर के करियर में थोड़ी सी ढलान दिखी तो दुनिया भर में मीडिया उनके करियर को अलविदा कहने लगी थी। बीबीसी के एक कार्यक्रम में फेडरर से एक आलोचना भरा सवाल पूछा गया। ये सवाल सीधे उनके संन्यास की तरफ इशारा था कि क्या ये उनके करियर का अंतिम मोड़ है? उससे ठीक एक साल पहले फेडरर विश्व नंबर.1 खिलाड़ी थे लेकिन अचानक लोग उनके करियर का खत्म मानने लगे थे। सफर उतार-चढ़ाव भरा जरूर था लेकिन 2017 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन के जरिए 18वां ग्रैंड स्लैम जीतकर इस खिलाड़ी ने अपने आलोचकों को जवाब दे दिया था कि अब भी उनमें बहुत दम बाकी है और रविवार को वो ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए। विंबलडन 2017 के फाइनल में फेडरर ने रविवार को क्रोएशिया के 28 वर्षीय मारिन सिलिच को 6-3, 6-1, 6-4 से हराकर खिताब जीता।
- कैश को भी करारा जवाब
जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने के बावजूद कुछ लोग इस उम्र में उनकी सफलता पचा नहीं पा रहे थे। 1987 के विंबलडन खिताब विजेता व ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी पैट कैश ने एक बड़ा सवाल उठा दिया। मेलबर्न में राफेल नडाल के खिलाफ उस फाइनल मैच में फेडरर ने मेडिकल टाइम आउट लिया था। उनके पैर में खिंचाव था और वो मैच के बीच काफी समय तक कोर्ट से बाहर लॉकर रूम में अपना इलाज कराते रहे। इससे पहले सेमीफाइनल में भी फेडरर ने ऐसा ही किया था। उस जीत के बाद पैट कैश ने कहा, 'ये बेइमानी है और इसकी इजाजत भी दी जा रही है। ये सही नहीं है।' कैश का सीधा इशारा था कि फेडरर की उम्र ढल चुकी है और उन्हें मैच के बीच में ब्रेक चाहिए था। उस बयान पर फेडरर ने उस समय कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन रविवार को विंबलडन में बिना कोई ब्रेक लिए 19वां ग्रैंड स्लैम जीतकर उन्होंने सबको जवाब दे दिया है। खेल पत्रकार विभोर कुमार कहते हैं, 'फेडरर का संयम ही हमेशा उनकी ताकत था और वो सिर्फ कोर्ट के अंदर नहीं, कोर्ट के बाहर उनके जीवन में भी नजर आया। यही वजह है कि इतनी असफलताओं के बाद भी वो टिके रहे।'
-  पांच साल का वो कठिन सफर
जिस खिलाड़ी को हर अगले ग्रैंड स्लैम में अपनी छाप छोड़ने की आदत थी अगर उसके करियर में अचानक एक निराश करने वाला बदलाव आए तो सवाल उठने ही थे। फेडरर ने 2012 में विंबलडन का खिताब जीता था और उसके बाद से वो लगातार पांच सालों तक कोई ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत पाए थे। इस दौरान वो दो बार विंबलडन में (2014, 2015) और एक बार यूएस ओपन (2015) में फाइनल तक पहुंचे लेकिन चूक गए थे। हालांकि रविवार को फेडरर ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने और सभी आलोचनाओं पर विराम पर लगा दिया।
नई दिल्ली, प्रेट्र। डब्ल्यूबीओ सुपर मिडिलवेट चैंपियन जुल्पिकार मैमैतीअली ने कहा कि उनका इरादा विजेंद्र सिंह को उनकी सरजमीं पर हैरान करने का है। वह नॉकआउट में जीत दर्ज करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए दिन में दस घंटे अभ्यास कर रहे हैं।
हर मुकाबले के प्रति गंभीर : डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन विजेंद्र का सामना पांच अगस्त को मुंबई के एनएससीआइ में चीन के नंबर एक मैमैतीअली से होगा। यह मुकाबला दोहरे खिताब के लिए होगा। मैमैतीअली ने कहा, 'मैं हर मुकाबले को गंभीरता से लेता हूं और हर समय खुद को उस स्थिति में पहुंचाने की कोशिश करता हूं। विजेंद्र उन प्रतिद्वंद्वियों में है जिसे मैं हरा दूंगा। मैं उसकी चालों को समझता हूं और उसी के अनुसार तैयारी कर रहा हूं। मैं प्रतिदिन दस घंटे अभ्यास कर रहा हूं, ताकि विजेंद्र को पहले दो या तीन राउंड में ही नॉकआउट कर दूं। पांच अगस्त को असल में विजेंद्र अपने पेशेवर मुक्केबाजी करियर में सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी का सामना करेगा।
पंचों की बारिश कर देगी हैरान : मैमैतीअली ने कहा कि उन्होंने 2015 में पदार्पण के बाद से ही अजेय चल रहे इस भारतीय मुक्केबाज को हराने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर ली है। उन्होंने कहा, 'मेरी टीम ने उसके सभी मुकाबले देखे हैं। अब इस चरण में सिर्फ मुझे और मेरे कोच को ही अभ्यास कार्यक्रम के बारे में पता है। विजेंद्र पर जब मेरे पंचों की बारिश होगी तो वह हैरान रह जाएगा। वह सोच रहा है कि मैं बच्चा हूं, लेकिन उसे नहीं पता कि मैं कौन हूं।
दोनों हैं अजेय : विजेंद्र ने पेशेवर मुक्केबाजी पदार्पण के बाद सात नॉकआउट जीत दर्ज की हैं। मैमैतअली भी अब तक अजेय हैं, लेकिन उनके नाम पर कम नॉकआउट जीत दर्ज हैं। मैमैतअली ने कहा, 'हम दोनों के नाम पर पदार्पण के बाद कोई मुकाबला नहीं गंवाने का रिकॉर्ड है। नॉकआउट में भी हम दोनों का रिकॉर्ड अच्छा है। दबाव उस पर होना चाहिए। उसे भारत में मुक्केबाजी का बादशाह माना जाता है, इसलिए उसने बादशाह की तरह शुरुआत की है, लेकिन इस बार मेरी चलेगी।
इस दौरान ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले अखिल कुमार और जितेंद्र कुमार के साथ डब्ल्यूबीसी एशिया वेल्टरवेट चैंपियन नीरज गोयत, कुलदीप ढांडा, प्रदीप खरेरा और धर्मेंद्र ग्रेवाल के भी मुकाबले होंगे।
लंदन, प्रेट्र। भाला फेंक खिलाड़ी सुंदर सिंह गुर्जर ने 2017 आइपीसी पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झांझरिया की गैरमौजूदगी में सुंदर ने 60.36 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सोने का तमगा हासिल करते हुए भारत को पहला पदक दिलाया। सुंदर रियो 2016 में तकनीकी कारणों से अयोग्य घोषित हो गए थे। स्पर्धा के बाद सुंदर ने कहा, 'रियो के बाद मैं काफी निराश था, क्योंकि मैंने कड़ी मेहनत की थी। इसके बाद मेरा मनोबल गिर गया था, लेकिन चैंपियनशिप में इस तरह की वापसी से मैं काफी खुश हूं। मैंने विश्व चैंपियनशिप के लिए भी कड़ी मेहनत की थी, लेकिन उतनी नहीं जितनी मैंने रियो के लिए की थी। इस पदक से मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा। मैं अगले साल होने वाले एशियन गेम्स में भी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।
भाला फेंक एफ 48 स्पर्धा में 18 साल के रिंकू ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया। रोहतक का यह खिलाड़ी रियो में पांचवें स्थान पर रहा था, लेकिन यहां उन्होंने पैरालंपिक के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार करते हुए 55.12 मीटर के साथ चौथा स्थान हासिल किया और मामूली अंतर से भारत के लिए एक और पदक जीतने से चूक गया। पुरुष एफ 57 गोला फेंक स्पर्धा में वीरेंद्र धनखड़ ने 13.62 मीटर के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नई दिल्ली। हैदराबाद में 28 जुलाई से शुरू हो रहे पांचवें सत्र में प्रो कबड्डी टूर्नामेंट के विजेता को इस बार तीन करोड़ रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। इस सत्र के लिए कुल इनामी राशि में दोगुने से अधिक इजाफा किया गया है। इस सत्र में 12 टीमें 138 मैचों में हिस्सा लेंगी।
उपविजेता टीम को एक करोड़ 80 लाख रुपए और तीसरे स्थान की टीम को एक करोड़ 20 लाख रुपए मिलेंगे। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को मिलने वाली राशि में भी बड़ा इजाफा करते हुए इसे 15 लाख रुपए कर दिया गया है। पहले दिन हैदराबाद में तेलुगु टाइंटस की टीम पदार्पण कर रहे तमिल थलाइवास से भिड़ेगी।
खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें